फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people annoyed after patient death in Hospital

प्रसूता की मौत से अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Thu, 06 Dec 2018 07:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
people annoyed after patient death in Hospital
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में गोविंदनगर स्थित एक नर्सिंगहोम में गुरुवार सुबह प्रसूता की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। बवाल की सूचना पर गोविंदनगर, किदवई नगर और नौबस्ता थानों का फोर्स पहुंचा और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


कानपुर देहात के डेरापुर निवासी मोहित सोनी लखनऊ के नाका थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। बुधवार रात प्रसव पीड़ा होने पर मोहित ने पत्नी प्रियंका (27) को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन


मोहित के मुताबिक ऑपरेशन के कुछ देर बाद पेट में दर्द उठने से प्रियंका की हालत बिगड़ती चली गई, लेकिन डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गोविंद नगर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा का कहना है कि मृतका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed