फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   peolpe unhappy about comment of a news anchor

एक न्यूज एंकर ने कर दी ऐसी टिप्पणी कि समुदाय विशेष के लोगों ने यहां घेर लिया थाना, काटा हंगामा

Sat, 25 Nov 2017 06:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
peolpe unhappy about comment of a news anchor
डेमो पिक
एक न्यूज चैनल के एंकर की विवादित टिप्पणी पर एक समुदाय विशेष के लोग भड़क गए। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने कानपुर का ग्वालटोली थाना घेरकर हंगामा किया और एंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ग्वालटोली मकबरा निवासी शिया शहरकाजी मौलाना अली अब्बास खां ने तहरीर में कहा है कि एक निजी न्यूज चैनल के एंकर ने एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। एंकर ने दोनों समुदायों कीपवित्र हस्तियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन


इससे दोनों समुदाय के लोगों में गुस्सा है। शहरकाजी ने एंकर के ट्वीट की एक प्रति भी तहरीर के साथ दी। दोपहर में शहरकाजी तमाम लोगों के साथ ग्वालटोली थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया कि मामला दूसरे जिले का है, जहां बैठकर एंकर ने यह टिप्पणी की है, वहीं पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक एंकर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज होगी, वे लोग थाने से नहीं हटेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया शहरकाजी की तहरीर पर न्यूज चैनल के एंकर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed