{"_id":"e41cfd5ee38bd269e4c8d5ac39162238","slug":"pensioners-will-soon-live-digital-certificate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेंगे पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेंगे पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य निधि संगठन से पेंशन पाने वाले पीएफ पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जल्द बनने शुरू होंगे। इसके लिए जल्द ही क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय और प्रमुख बैंकों पर फिंगर प्रिंट और रेटिना इंप्रेशन (आई रीडिंग) मशीन लगाई जाएगी। अभी पेंशनरों के बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। शहर में करीब 50 हजार पीएफ पेंशनधारक हैं।
कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के अंतर्गत पीएफ पेंशनरों को भविष्य निधि संगठन की ओर से पेंशन दी जाती है। पेंशनर को पेंशन लेने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष के नवंबर महीने में संबंधित बैंक शाखा में जीवित होने का प्रमाण पत्र देना होता है। अब विभाग नई व्यवस्था करने जा रहा है। इस संबंध में निर्देश जारी हो चुके हैं। इंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड स्टाफ यूनियन यूपी रीजन के महामंत्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पेंशनरों का डिजिटल प्रमाण पत्र जल्द बनना शुरू होगा।
निर्देश है कि एक हजार या उससे अधिक संख्या वाले पेंशनर होने पर मुख्यालय पर फिंगर प्रिंट और रेटिना इंप्रेशन (आई रीडिंग) मशीन लगाई जाएगी। अधिकतर पेंशनरों के खाते पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंकों में हैं। इसलिए इन बैंकों की प्रमुख शाखाओं पर भी फिंगर प्रिंट और रेटिना इंप्रेशन (आई रीडिंग) मशीन लगाई जाएगी।