फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pension of the elderly stopped due to non-verification of Aadhaar, Kanpur at 25th position in old age pension scheme

Pension News: आधार सत्यापित न होने से बुजुर्गों की रुकी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना में कानपुर 25वें पायदान पर 

Mon, 30 May 2022 08:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 08:16 AM IST
सार

वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होने के बाद भी पेंशनरों की सुस्ती आड़े आ रही है। साथ ही, विभाग के कर्मचारियों की सुस्ती के चलते भी लाभार्थियों को अगली किश्त नहीं मिल पाएगी। 

विज्ञापन
Pension of the elderly stopped due to non-verification of Aadhaar, Kanpur at 25th position in old age pension scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार का प्रमाणीकरण (सत्यापन) अनिवार्य किए जाने के बाद 54 हजार पेंशनर आधार सत्यापन से आनाकानी कर रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों द्वारा धीमीगति से सत्यापन करने के कारण अगली किस्त लाभार्थियों को नहीं मिल पाएगी। जिले में अब तक 38 हजार बुजुर्गों का आधार सत्यापन हो पाया है। इस कारण प्रदेश में जिले की 25वीं रैंक है। वहीं, पहले स्थान पर फिरोजाबाद और सबसे नीचे औरैया जिला है। 

विज्ञापन

वृद्धापेंशन योजना के तहत वृद्धों को एक हजार रुपये की पेंशन प्रतिमाह के हिसाब से प्रत्येक तिमाही उनके खाते में भेजी जाती है। जिले में 92 हजार वृद्धों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। जनवरी माह में पेंशनरों के खाते में धनराशि भेजी गई थी।  अभी तक पेंशनर परिवार रजिस्टर के हिसाब से पास कराकर पेंशन का लाभ ले रहे हैं। परिवार रजिस्टर में लिखी उम्र के हिसाब से उन्हे पेंशन दी जा रही है। 

विज्ञापन

शासन ने अब सभी पेशनरों को आधार सत्यापन के बाद ही पेंशन की अगली किस्त देने के आदेश दिए हैं। दो माह से चल रहे सत्यापन कार्य में 38 हजार पेंशनरों के आधार अपडेट हो सके हैं। इससे जिले की स्थिति बेहद खराब हो गई है। जिले में 54 हजार पेंशनरों का सत्यापन नहीं किया जा सका है। इसके चलते जिला आधार अपडेशन में 25वें स्थान पर पहुंच गया है। 

वहीं, फिरोजाबाद पहले स्थान पर है। सत्यापन कार्य पूरा न होने तक पेंशनरों की पेंशन रुकी रहेगी। पेंशन के लिए वृद्ध समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि सत्यापन का कार्य लगातार चल रहा है। इसमें विभाग के कर्मचारी भी लगे हैं और पेंशनरों को फोन करके कार्यालय में आधार अपडेट के लिए बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed