फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Peacock spread its wings, scored 75 runs and took five wickets

Kanpur News: मयूर ने फैलाए पंख, 75 रन बनाने के साथ झटके पांच विकेट

Sun, 23 Nov 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Peacock spread its wings, scored 75 runs and took five wickets
कानपुर। उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर डिस्कॉम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर पहले सेमीफाइनल मैच में केस्को ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। इसमें मयूर तिवारी ने 75 रन की पारी खेली। जवाब में मध्यांचल की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। मयूर ने पांच विकेट झटके। इस तरह केस्को ने एक रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मयूर तिवारी को चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर दक्षिणांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 102 रन बनाए। पश्चिमांचल की टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वरुण शर्मा को चुना गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को डीएवी ग्राउंड पर केस्को और पश्चिमांचल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed