फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PCS was the daughter of the guard ATM

एटीएम गार्ड की बेटी बनी पीसीएस

Tue, 01 Mar 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 01 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
PCS was the daughter of the guard ATM
 पीसीएस 2015 का फाइनल रिजल्ट सोमवार की देररात घोषित कर दिया गया। इसमें शहर के मेधावियों का दबदबा है। शहर की वान्या सिंह का सेलेक्शन डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) पद पर हुआ है। उनकी स्टेट रैंक 11वीं हैं। वान्या ने हाईस्कूल की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर और इंटरमीडिएट की नगर निगम इंटर कॉलेज से की, फिर पीपीएन से बीएससी और बीएनडी कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। लगातार चौथी बार पीसीएस फाइनल का पेपर दिया और सेलेक्शन मिल गया। वान्या के पिता डॉ. इंद्रजीत सिंह पीपीएन कॉलेज में सैन्य अध्ययन के शिक्षक हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट बैंक की एटीएम पर गार्ड की नौकरी करने वाले की बेटी मीनाक्षी गुप्ता ने पहले ही प्रयास में झंडा गाड़ा और कामर्शियल टैक्स आफिसर बन गईं। इससे पहले मीनाक्षी का सेलेक्शन लोअर पीसीएस में हुआ था। उनकी तैनाती उन्नाव में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर है। सरसौल विकास खंड के कमालपुर गांव के किसान बच्चा सिंह के बेटे चंद्रभान का सेलेक्शन भी पीसीएस में हुआ है।
विज्ञापन

 वह सहायक आयुक्त उद्योग बनेंगे। शहर की शालिनी अवस्थी सब रजिस्ट्रार बन गई हैं। पहले वह बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थीं, फिर एसएससी के जरिए सेंट्रल एक्ससाइज में इंस्पेक्टर बनीं। अभी मुंबई में तैनाती है। हर्ष प्रताप सिंह का सेलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर हुआ है। हर्ष को पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। हर्ष के पिता उदय प्रताप सिंह पुलिस में डिप्टी एसपी हैं। शहर की प्रतिभा का सेलेक्शन असिस्टेंट  कमिश्नर कामर्शियल टैक्स पर हुआ है। जय प्रताप सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी बनेंगे। धर्मपाल सिंह का सेलेक्शन नायाब तहसीलदार के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उत्कर्ष एकेडमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित और डॉ. अल्का दीक्षित ने बताया कि पीसीएस का रिजल्ट शानदार है। पीसीएस 2015 का इंटरव्यू दिसंबर और जनवरी में हुआ था। अब फाइनल रिजल्ट आया है। एपेक्स एकेडमी के निदेशक देवी शंकर तिवारी ने बताया कि डॉ. सत्र्रीश असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स और राम सिंह असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स बने हैं। प्रतिभा का सेलेक्शन जिला विकलांग कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed