{"_id":"67631b8209b3a4e9af033d44","slug":"pcs-preliminary-exam-instructions-to-make-strict-security-arrangements-kanpur-news-c-220-1-akb1002-120617-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा : सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा : सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश
Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के चार केंद्रों पर 22 दिसंबर को पीसीएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर 1728 अभ्यर्थी आवंटित हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने तैयारी समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर ही अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल व अन्य सामग्री जमा करने का इंतजाम किया जाए ताकि उन्हें असुविधा न हो। इसके साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारियों में कोई कसर न रहे इसको लेकर डीएम आलोक सिंह ने बुधवार को दूसरी बार समीक्षा बैठक की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से की गई तैयारियों का जायजा लेकर समस्या का समाधान करने को कहा। सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक को आपस में समन्वय बनाने को कहा।
पहले की मॉकड्रिल कर खामी दुरुस्त करने को कहा। कहा कि केंद्र व्यवस्थापक व जिम्मेदार अधिकारी को आयोग की निर्देशिका पुस्तिका का अध्ययन कर लें। कोषागार से प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। पुलिस बल भी रहेगा। कोई भी सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस गार्ड के बिना प्रश्नपत्रों को कोषागार से नहीं लेगा। केंद्रों पर प्रश्न पत्र खोले जाने के समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक आदि संबंधित अधिकारियों के सामने वीडियोग्राफी कराते हुए ही खोले जाएं। सीसीटीवी सक्रिय हो यह सभी केंद्र व्यवस्थापक जांच लें।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल/कक्ष के भीतर प्रवेश पत्र, बाल प्वाइंट पेन के अलावा किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, लाग टेबिल, इलेक्ट्रानिक घड़िया, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकडे, मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। अकबरपुर इंटर काॅलेज में 480 परीक्षार्थी, अकबरपुर डिग्री काॅलेज में 480 परीक्षार्थी, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर काॅलेज मोहम्मदपुर में 384 व राम स्वरूप ग्रामोद्योग इंटर काॅलेज में 384 अभ्यर्थी हैं। एएसपी राजेश पांडेय, समन्यवी पर्यवेक्षक उप्र लोक सेवा आयोग मेघनन्द, परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार, डीआईओएस बृज भूषण चौधरी आदि रहे।