फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients arrived, treated an hour later

Kanpur News: भीगते पहुंचे मरीज, एक घंटे बाद मिला इलाज

Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Patients arrived, treated an hour later
इटावा। पांच दिन से मौसम में आए बदलाव के बाद अचानक संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। सोमवार सुबह से ही बारिश होने लगी। इसके बाद भी मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई। वह भीगते हुए अस्पताल पहुंचे। यहां पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाने में एक घंटा का समय लग गया। इस दौरान 1440 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें 317 मरीज तेज बुखार, वायरल, सर्दी व जुकाम से पीड़ित थे।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही। रविवार को अस्पताल बंद होने के कारण लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 1440 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। अधिक भीड़ के चलते महिला व पुरुषों की लंबी लाइन लगी रही। हालत यह थी कि 15 से 20 मिनट में उनका पर्चा बन पाया। इसके बाद उन्हें डॉक्टर के यहां लाइन लगानी पड़ गई। एक से डेढ़ घंटे बाद डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। इस दौरान तेज बुखार व वायरल से पीड़ित तीन मरीजों को भर्ती किया गया। फिजीशियन डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों में बढ़ोतरी हुई है। सर्दी, जुकाम, खांसी के अलावा तेज बुखार, वायरल के अधिक मरीज आ रहे हैं। साधारण बीमारी आने पर उन्हें दवा दी जा रही है। वहीं, अगर कई दिन से बुखार या संक्रमण है तो जांच करवाने के बाद ही दवा दी जाती है। इसी तरह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव के पास बीमार बच्चों की भीड़ लगी रही। अधिक बच्चे सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें दवा दी। साथ ही छोटे बच्चों के प्रति सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed