फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patient operated in private hospital, death due to deteriorating condition

प्राईवेट अस्पताल में किया मरीज का ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर मौत, गेट पर शव छोड़कर भागा डॉक्टर

Mon, 11 Nov 2019 10:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Patient operated in private hospital, death due to deteriorating condition
घटना के बाद अस्पताल में जांच करने पहुंची एसडीएम रेखा एस चौहान - फोटो : अमर उजाला
औरैया के सत्तेश्वर में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सोमवार की शाम दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम गपकापुर निवासी सोमपाल (36) पुत्र जिलेदार की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा काटा। परिजनों ने पचास शैय्या जिला अस्पताल के एक सर्जन द्वारा पित्त की थैली में पथरी होने की बात कहकर आपरेशन किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


एडीएम भी सीएमओ के साथ मौके पर पहुंची और प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी की अनुमति न होने के बाद भी सर्जरी किए जाने पर अस्पताल को सीज करने के आदेश दिए। मृतक सोमपाल की मां सुशीला देवी ने बताया कि उनके पुत्र को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। रविवार को वह रक्षा ऊं कृष्णा अस्पताल में दिखाने आईं थीं। यहां डॉक्टर ने उनकेे पुत्र के पेट की पित्त की थैली में पथरी बताते हुए तत्काल आपरेशन करने की सलाह दी।
विज्ञापन


 

डॉक्टर ने पचास शैय्या युक्त जिला अस्पताल के एक सर्जन को बुलाकर दिखाया। सर्जन ने भी जल्द आपरेशन कराने की सलाह दी। इस पर उनके पुत्र को बेहोशी का इंजेक्शन देने के लिए अस्पताल के ही एक डॉक्टर को बुलाया गया। उक्त डॉक्टरों ने रविवार की शाम प्राइवेट अस्पताल में उनके पुत्र के पेट की पित्त की थैली से पथरी निकालने का आपरेशन किया। दूसरे दिन सुबह से ही उनके पुत्र का पेट फूलना शुरू हो गया।

डॉक्टरों ने इस मामूली बात बताकर ध्यान नहीं दिया। शाम लगभग चार बजे अचानक से हालत ज्यादा बिगड़ गई। जब उन्होंने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को बताया तो उसने सर्जन को बुलाया। लेकिन तब तक सोमपाल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर उनके पुत्र को ठीक होने का दिलासा देते हुए रेफर करने लगे। लेकिन जब  विश्वास हो गया कि सोमपाल की मौत हो चुकी है तो वह उनके पुत्र का शव स्ट्रेचर पर अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गए।

 

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने पहुंचकर हंगामा काटा। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ व कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक के एक पुत्र व एक पुत्री है। वह कपड़ों में प्रेस करके परिवार का भरण पोषण करता था। एडीएम रेखा एस चौहान ने सीएमओ डॉ.एके राय को अस्पताल सीज करने के आदेश दिए।

आदेश मिलने पर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से सीज कराने की कार्रवाई की। उधर मौके पर मौजूद सदर विधायक रमेश दिवाकर ने अनुमति न होने पर भी उक्त अस्पताल में पचास शैय्या युक्त जिला अस्पताल के एक सर्जन चिकित्सक द्वारा सर्जरी किए जाने के मामले की जांच कराए जाने के लिए सीमएओ को निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने कहा कि उनके यहां अक्तूबर माह में सर्जन ने ज्वाइन किया है।

 
विज्ञापन

यह प्रकरण अस्पताल के बाहर का है, चूंकि संविदा कर्मी आठ घंटे ड्यूटी करने के बाद फिर क्या करता है कहां करता है इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए वह इस संबंध में कुछ भी नहीं कह सकते। अस्पताल संचालक डॉ.अर्जित त्रिपाठी ने बताया कि मरीज का रविवार को आपरेशन किया गया था। सोमवार को मरीज ने बिस्कुट व चाय भी खाई थी। सोमवार को अचानक बात करते-करते उसको हार्टअटैक पड़ गया। जब तक उसको समझ पाते और कुछ कर पाते तब तक मौत हो गई। बताया कि सोमपाल का जिला अस्पताल के संविदा सर्जन द्वारा आपरेशन किया गया था।
 

प्राइवेट अस्पताल केवल ओपीडी के लिए ही रजिस्टर्ड था। फिर भी अस्पताल में बिना अनुमति के सर्जरी किया जाना पाया गया है। तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सीज करा दिया गया है। वहीं पचास शैय्या अस्पताल के एक संविदा सर्जन डॉक्टर द्वारा आपरेशन किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। उसकी भी जांच करने के आदेश दे दिए हैं। जांच में मामला सही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
रेखा एस चौहान, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed