{"_id":"582f55bd4f1c1b5636901615","slug":"passport-will-soon-in-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट ऑफिस जाने का मिटेगा झंझट, जल्द डाकघर में बनेंगे पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट ऑफिस जाने का मिटेगा झंझट, जल्द डाकघर में बनेंगे पासपोर्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट ऑफिस के साथ ही जल्द ही डाकघर में भी पासपोर्ट बनने लगेंगे। दरअसल विदेश मंत्रालय की ओर से डाकघरों से भी आउटसोर्सिंग के रूप में पासपोर्ट बनवाने की योजना है। इसके तहत शुक्रवार को नवाबगंज डाकखाने का नाम तय कर भेज दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो यह सुविधा दिसंबर में शुरू हो सकती है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) आलोक सक्सेना ने बताया कि डाकघरों से भी सेवा केंद्र की तर्ज पर पासपोर्ट बनाया जाएगा। डाकघर में आवेदन फॉर्म भरने से लेकर प्रमाण पत्रों का सत्यापन और पासपोर्ट छापने का भी काम होगा। विदेश मंत्रालय इसकी कार्य योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए मुख्यालय की ओर से शहर के डाकघर में जगह मांगी गई थी। मुख्य डाकघर बड़ा चौराहे में पर्याप्त जगह नहीं होने पर नवाबगंज प्रधान डाकघर का नाम फाइनल हुआ है।