{"_id":"622269eb3fa23c6b1971896a","slug":"passing-through-bara-toll-plaza-will-be-expensive-from-april-nhai-will-increase-the-fee-akbarpur-news-knp6838766200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से महंगा होगा बारा टोल प्लाजा से गुजरना, एनएचएआई बढ़ाएगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से महंगा होगा बारा टोल प्लाजा से गुजरना, एनएचएआई बढ़ाएगा शुल्क
विज्ञापन
बारा स्थित टोल प्लाजा। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद के बारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले चार पहिया या उससे बड़े वाहन सवारों को एक अप्रैल से ज्यादा शुल्क देना होगा। इसके लिए एनएचएआई तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी नई दरें तय नहीं हो पाई हैं।
कानपुर-इटावा हाईवे के बारा टोल में पूर्व में पर्ची से शुल्क वसूली व लेन कम होने से वाहनों की लाइन लग जाती थी। वाहन सवार घंटो लाइन में लगते थे। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी।
बाद में लेन बढ़ने व 16 फरवरी 2021 को वाहनों में फास्टैग अनिवार्य किए जाने के बाद यहां व्यवस्था पटरी पर आ सकी। बिना टैग वाले वाहन सवारों से टोल पर दोगुना शुल्क वसूला जाता है।
विज्ञापन
व्यवस्था से सुचारु रखने के लिए एनएचआई की ओर से हर वित्तीय वर्ष में महंगाई इंडेक्स के अनुसार टोल का शुल्क बढ़ाया जाता है। बारा टोल प्लाजा की नई दरें 20 मार्च तक तय हो जाएंगी। एक अप्रैल की रात से टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन सवारों को बढ़ी हुई दरों के अनुसार शुल्क देना होगा।
सबसे अधिक बारा टोल का शुल्क
बारा टोल प्लाजा का शुल्क आसपास के जनपदों के टोल से सबसे ज्यादा महंगा है। वाहन सवार टोल से बचने के लिए अन्य रास्ते से होकर जाते है। इस वजह बारा गांव की सड़क बिल्कुल खराब हो चुकी है।
इन टोल प्लाजा के भी बढ़ेंगे शुल्क
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा
कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर अलियापुर टोल प्लाजा
कानपुर-इटावा हाईवे पर बारा टोल प्लाजा
कानपुर-इटावा हाईवे में औरैया का अनंतराम टोल प्लाजा
कानपुर-कबरई हाईवे में महोबा का खन्ना टोल प्लाजा
कानपुर देहात समेत आसपास के जिलों के टोल प्लाजा में शुल्क की दरें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई चल रही है। 20 मार्च तक नई दरें भी तय हो जाएंगी। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।