फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passing through Bara toll plaza will be expensive from April, NHAI will increase the fee

अप्रैल से महंगा होगा बारा टोल प्लाजा से गुजरना, एनएचएआई बढ़ाएगा शुल्क

Sat, 05 Mar 2022 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Passing through Bara toll plaza will be expensive from April, NHAI will increase the fee
बारा स्थित टोल प्लाजा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद के बारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले चार पहिया या उससे बड़े वाहन सवारों को एक अप्रैल से ज्यादा शुल्क देना होगा। इसके लिए एनएचएआई तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी नई दरें तय नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे के बारा टोल में पूर्व में पर्ची से शुल्क वसूली व लेन कम होने से वाहनों की लाइन लग जाती थी। वाहन सवार घंटो लाइन में लगते थे। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी।
विज्ञापन

बाद में लेन बढ़ने व 16 फरवरी 2021 को वाहनों में फास्टैग अनिवार्य किए जाने के बाद यहां व्यवस्था पटरी पर आ सकी। बिना टैग वाले वाहन सवारों से टोल पर दोगुना शुल्क वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था से सुचारु रखने के लिए एनएचआई की ओर से हर वित्तीय वर्ष में महंगाई इंडेक्स के अनुसार टोल का शुल्क बढ़ाया जाता है। बारा टोल प्लाजा की नई दरें 20 मार्च तक तय हो जाएंगी। एक अप्रैल की रात से टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन सवारों को बढ़ी हुई दरों के अनुसार शुल्क देना होगा।
सबसे अधिक बारा टोल का शुल्क
बारा टोल प्लाजा का शुल्क आसपास के जनपदों के टोल से सबसे ज्यादा महंगा है। वाहन सवार टोल से बचने के लिए अन्य रास्ते से होकर जाते है। इस वजह बारा गांव की सड़क बिल्कुल खराब हो चुकी है।

इन टोल प्लाजा के भी बढ़ेंगे शुल्क
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा
कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर अलियापुर टोल प्लाजा
कानपुर-इटावा हाईवे पर बारा टोल प्लाजा
कानपुर-इटावा हाईवे में औरैया का अनंतराम टोल प्लाजा
कानपुर-कबरई हाईवे में महोबा का खन्ना टोल प्लाजा
कानपुर देहात समेत आसपास के जिलों के टोल प्लाजा में शुल्क की दरें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई चल रही है। 20 मार्च तक नई दरें भी तय हो जाएंगी। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed