फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   passengers pay full penalty

‘हे प्रभु’ गलती रेलवे ने की और यात्रियों ने भरा जुर्माना

Tue, 10 Jan 2017 12:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
passengers pay full penalty
डेमो
रेलवे की गलती का खामियाजा नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 32 यात्रियों को भुगतना पड़ा। इनसे 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दरअसल हुआ यह कि इन यात्रियों के पास आठ जनवरी के अलीगढ़ से स्लीपर श्रेणी (एस-4) के कन्फर्म टिकट थे। इसके चलते ये लोग आठ जनवरी की रात को आई ट्रेन के एस-4 कोच में बैठ गए। चेकिंग में पता चला कि यह ट्रेन सात जनवरी वाली है, 24 घंटे देरी से चल रही है। आठ जनवरी वाली ट्रेन निरस्त कर दी गई है। इसके चलते उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। इस पर यात्रियों ने रेलवे पर सूचना न देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

32 यात्रियों के इस जत्थे को अलीगढ़ से बलिया के आगे सुरईमानपुर जाना था। आठ जनवरी की रात में ये लोग नई दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एस-4 कोच में बैठ गए। कोच में पहले से बैठे यात्रियों से सीट को लेकर इनका विवाद हुआ तो टीटी बीएल सरोज वहां पहुंचे। यात्रियों के पास कुल 17 हजार रुपये के टिकट थे। टीटी ने यात्रियों को बताया कि जिस ट्रेन में वे लोग बैठे हैं, वह सात जनवरी की है। गलत ट्रेन में यात्रा करने पर टीटी ने 25 हजार रुपये का चालान काट दिया लेकिन उन लोगों ने देने से मना कर दिया। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची। यहां डिप्टी सीआईटी आनंद गुप्ता, जीआरपी और आरपीएफ ने जुर्माना वसूलना चाहा तो यात्रियों से विवाद हो गया। यात्री पुत्तन और राजू ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने की उन्हें रेलवे की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। इसी बीच ट्रेन आगे बढ़ गई। इसके बाद फोन कर इलाहाबाद स्टेशन के सीआईटी को सूचना दी और वहां पर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

ट्रेन निरस्त होने पर देनी होती है सूचना 
उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ विजय मालवीय ने बताया कि किसी भी ट्रेन के निरस्त होने पर रेलवे आरक्षण श्रेणी वाले यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर सूचित करता है। इसमें बताया जाता है कि यात्री टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं। हालांकि अलीगढ़ के इन 32 यात्रियों का कहना है कि उनके पास रेलवे की ओर से ऐसा कोई मैसेज नहीं आया। ये यात्री अपने टिकट के 17 हजार रुपये रेलवे से वापस ले सकते हैं लेकिन गलत ट्रेन में यात्रा करने की वजह से जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed