फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Passenger travelling from Surat to Ayodhya dies in train, son refuses to conduct post mortem

Kannauj: सूरत से अयोध्या जा रहे यात्री की ट्रेन में मौत, बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार, पढ़ें मामला

Sun, 25 Aug 2024 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Aug 2024 04:18 PM IST
सार

Kannauj News:  जिले में ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। साथ में, मौजूद बेटे ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। इसके शव को लेकर अयोध्या रवाना हो गया।

विज्ञापन
Passenger travelling from Surat to Ayodhya dies in train, son refuses to conduct post mortem
मरीज को एम्बुलेंस से ले जाती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में सूरज से अयोध्या जा रहे एक यात्री की ट्रेन में अचानक मौत हो गई। साथ में जा रहे बेटे ने रेलवे प्रशासन को घटना की जानकारी दी। रेलवे ने ट्रेन से उन्हें उतार कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। बेटे ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पिता के शव को लेकर अयोध्या चला गया।

विज्ञापन

जनपद अयोध्या के थाना हैदरगंज के ग्राम बेसुपली निवासी राममिलन (48) पुत्र हरिनाम सूरत में मजदूरी करते थे। उनके साथ पुत्र श्रवण भी रहकर कपड़ों में कढ़ाई का काम करता था। जन्माष्टमी के त्योहार पर पिता-पुत्र सूरत से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। लखनऊ जंक्शन वीकली सुपर फास्ट से आ रहे थे।
विज्ञापन

बेटे श्रवण ने बताया कि फर्रुखाबाद में पिता ने चाय पी थी। इसके बाद कन्नौज स्टेशन के करीब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वह सीट पर लेट गए। पिता की तबियत खराब होने के जानकारी रेलवे विभाग को दी। कन्नौज स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एम्बुलेंस कर्मियों की मदद से उन्हें ट्रेन से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन



शव को लेकर अयोध्या के लिए रवाना
यहां पर डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंची], तो पुत्र ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और पिता के शव को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गया।

पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया
बेटे ने बताया कि परिवार में मां रामलली, एक भाई और दो बहन हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी मीणा ने बताया कि अचानक तबियत खराब होने से यात्री की मौत हो गई थी। बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिस पर लिखापढ़ी के बाद शव को बेटे के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed