{"_id":"676ef2edd8b441f1350832eb","slug":"passenger-dies-after-falling-from-farakka-express-kanpur-news-c-12-1-knp1024-947612-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत
विज्ञापन
कंचौसी । पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार की देर रात दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। युवक दिल्ली से घर लौट रहा था।
शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली। जेबों में मिले टिकट, आधार कार्ड व अन्य कागजों को आधार पर युवक की पहचान गौरव (24) निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात के रूप में की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पुलिस ने बताया कि युवक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार की रात वह दिल्ली से फरक्का एक्सप्रेस से लौट रहा था। रास्ते में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई। प्लास्टिक सिटी चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन के गेट पर बैठा होगा और अचानक झटका लगने से वह नीचे ट्रैक पर गिर गया होगा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है।