फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   partha idea select by neeti ayog

नीति आयोग को भाया बाल आविष्कारक पार्थ का आइडिया

Mon, 07 Nov 2016 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
partha idea select by neeti ayog
डेमो
पु्खरायां नगर के बाल आविष्कारक पार्थ बंसल का आइडिया नीति आयोग के प्रजेंटेशन के लिए चयनित हुआ है। पार्थ ने एक ऐसी ‘लेजर स्टिक’ का आविष्कार किया है जिसके सहारे ‘पार्किन्संस’ मरीजों को लेजर स्टिक के सहारे चलने-फिरने की समस्या से निजात मिलेगी। इस बाबत सात नवंबर को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन


पार्थ की दादी इस बीमारी से पीड़ित हैं, उनकी परेशानी से प्रेरित होकर ही पार्थ ने यह लेजर स्टिक बनाई है। नीति आयोग की ओर से अटल इनोवेशन मिशन के तहत देश के 500 स्कूलों में अटल टिकरिंग लैब बनाने के लिए शनिवार को दिल्ली के फिक्की ऑडीटोरियम में प्रजेंटेशन आयोजित किया गया था, जिसमें एपीजे स्कूल नोएडा के तीन बच्चे भेजे गए थे, उनमें पार्थ का आइडिया चयनित किया गया। इससे एपीजे स्कूल में अटल टिकरिंग लैब बनाने के लिए भी चयनित किए जाने के आसार बने हैं। जिसके लिए केंद्र सरकार से 20 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


पार्थ के पिता संदीप बंसल ने बताया कि लेजर छड़ी पार्थ का पहला आविष्कार नहीं है, इसके पहले उसने एक ऐसा मोबाइल एप तैयार किया है, जिसे कूलर आदि किसी भी उपकरण से जोड़कर उसे बंद या चालू किया जा सकता है। इसके अलावा रोबोट, इंडक्शन प्लेट, जनरेटर आदि भी बना चुका है। हाल ही में उसे ‘गूगल’ ने अपने इंटरनेट सुरक्षा मिशन के लिए चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मरीजों को मिलेगा फायदा
जिन मरीजों के हाथ-पैर चलते-फिरते समय कांपते हैं, वे खासतौर पर प्लेन फर्श पर नहीं चल पाते हैं। अलबत्ता सीढ़ियों व अन्य किसी अवरोध को वे आसानी से पार नहीं कर पाते हैं। बताया कि दिमाग में डोपामाइन केमिकल की कमी से यह बीमारी होती है। इसके सही कारक की अभी तक खोज नहीं हो सकी है। ऐसे मरीजों के लिए पार्थ की बनाई ‘लेजर स्टिक' काफी सहायक है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed