फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   parkinson also happens with boring water

पढ़िए कैसे युवाओं को घातक बीमारी बांट रहा है बोरिंग वाटर

Sun, 09 Apr 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 03:16 PM IST
सार

सामान्य गति से काम नहीं कर पाते अंग, बढ़ने लगती है निष्क्रियता
इलाज से होती है सिर्फ रोकथाम, कभी खत्म नहीं होती बीमारी 

विज्ञापन
parkinson also happens with boring water
डेमो

विस्तार

फलों, सब्जियों को पकाने वाले केमिकल, फसलों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक, बिना शोधन के बोरिंग व कुएं के पानी का इस्तेमाल पार्किंसन बीमारी को बढ़ावा दे रहा है। इसमें शरीर के किसी खास अंग की गतिशीलता कम हो जाती है। शरीर कांपने लगता है। चाल धीमी हो जाती है। हाथ पैर अकड़ जाते हैं। मुंह की आकृति बदल जाती है। यह बीमारी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होती है। 
विज्ञापन


जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. मनमोहन मेहंदीरत्ता ने शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंटों को यह जानकारी दी। मेडिकल कालेज में मूवमेंट डिसआर्डर व पार्किंसन बीमारी पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसमें देश के प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पार्किंसन व इसके साइड इफेक्ट से होने वाली बीमारी (मूवमेंट डिसआर्डर) के कारणों, उसके निदान व नई रिसर्च से संबंधित जानकारी साझा की। डॉ. मेहंदीरत्ता ने बताया कि भारतीय डॉक्टरों ने इस लाइलाज बीमारी पर काबू पाने में काफी हद तक महारत हासिल कर ली है।
विज्ञापन


रोग की पहचान के शुुरुआती पांच साल तक दवाओं से काम चलता है। बाद में ब्रेन की सर्जरी करनी पड़ती है। इसके बाद 10 साल तक बीमारी से राहत मिलती है। इसमें आठ से 10 लाख रुपये तक खर्च आता है। उन्होंने कहा कि खानपान में शुद्धता, जीवन शैली में सुधार, केमिकल व कीटनाशक युक्त भोजन का कम से कम इस्तेमाल ही बीमारी से बचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed