फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Parikh Survey... Kanpur's students of class 6 top the state, got second position among nine

Kanpur News: परख सर्वे... कक्षा 6 की कानपुर की छात्राएं प्रदेश में अव्वल, नौ में मिला दूसरा स्थान

Wed, 25 Jun 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Parikh Survey... Kanpur's students of class 6 top the state, got second position among nine
कानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से चार दिसंबर को हुए सर्वे का परिणाम घोषित हो गया है। प्रदेश के सभी जिलों में हुए सर्वे में कक्षा छह में कानपुर नगर को प्रदेश में पहला और कक्षा नौ में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, बालिकाओं की शिक्षा काफी बेहतर हुई है। यहां की कक्षा छह की छात्राएं सर्वे में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा अंक हासिल कर प्रदेश में अव्वल रहीं हैं।
विज्ञापन

परख सर्वेक्षण में कानपुर जिले के 161 स्कूलों को रैंडम चुना गया। इन्हीं स्कूलों के कक्षा तीन, छह और नौवीं के 4,590 छात्र और 535 शिक्षकों के ज्ञान की हुई जांच हुई। प्रश्नों के माध्यम से छात्रों के हिंदी, अंग्रेजी और गणित के ज्ञान के स्तर को परखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के छात्रों की बात करें तो यहां के छात्रों ने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। भाषा, गणित, सामाजिक विज्ञान में राष्ट्रीय औसत 49 से 57 के बीच था। इनमें छात्रों का औसत 63 रहा। वहीं, कक्षा नौ के सर्वे में जिले के ग्रामीण इलाकों के छात्र औसत के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा। इस सूची में शामली जिला पहले और संतकबीर नगर तीसरे स्थान पर रहा। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कक्षा छह और नौवीं के विद्यार्थी भाषा, गणित, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान विषय में होशियार मिले हैं। वहीं, इस सर्वे में शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी, अनुदानित और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में हुए परख सर्वे में कानपुर का बेहतर प्रदर्शन बेहतर रहा है। सर्वे में रैंडम चयनित स्कूलों में हुए सर्वे में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने गाैरवान्वित करने वाला प्रदर्शन किया है। सर्वे में अव्वल आने के लिए निपुण मूल्यांकन परीक्षा परिणाम के बाद हर महीने सैंपल पेपर के आधार पर परीक्षा कराकर बच्चों की पढ़ाई का स्तर जांचा गया। स्कूल में कमजोर चिह्नित बच्चों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गईं। - सुरजीत सिंह, बीएसए, कानपुर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन



आंकड़े एक नजर में :
कक्षा विद्यार्थी शिक्षक स्कूल
तीन 1343 147 53
छह 1268 132 49
नौ 1979 256 59
कुल 4590 535 161
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed