{"_id":"5fa45bd78ebc3e9ba96a7eac","slug":"parali-akbarpur-news-knp5926799140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने में अब तक 58 किसानों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने में अब तक 58 किसानों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
कानपुर देहात/शिवली/रसूलाबाद। पराली जलाने के मामले में अकबरपुर कस्बे के बिच्छुपुरवा गांव के एक किसान को एसडीएम ने जेल भेज दिया। वहीं, मैथा क्षेत्र के दो, रसूलाबाद में एक किसान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अकबरपुर तहसील के जलालपुर नागिन का मजरा बिच्छु पुरवा गांव के रामस्वरूप ने बाजरे के अवशेष में आग लगा दी। इस मामले की जानकारी के बाद एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने किसान को गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया। शिवली कोतवाली क्षेत्र के कुड़वा गांव में तैनात लेखपाल दीपक अवस्थी ने बताया कि रोक के बाद धान की फसल काटने के बाद जब्बार खां ने पराली में आग लगा दी।
वहीं नारायनपुरवा साहनी गांव में तैनात लेखपाल चंद बाबू ने बताया कि गांव के सुनील व प्रकाश ने जरैलापुरवा के गोरे लाल का खेत बटाई पर ले रखा है। बुधवार को धान काटने के बाद पराली में आग लगा दी। कृषि विभाग के अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने मौजमपुर गांव के किसान अहमद खां पर पराली जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। अकबरपुर तहसील के एक गांव में एसडीएम व कृषि विभाग के अफसरों ने कंबाइन हार्वेसर जब्त किया है।
विज्ञापन
पराली जलाने में अब तक 58 किसानों पर हुई कार्रवाई
पराली जलाने के मामले में अब तक 58 किसानों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसमें 26 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट व 13 प्रधानों के खिलाफ नोटिस जारी हो चुका है। जिले में पराली जलाने की घटनाएं 33 हो चुकी हैं।
जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी पराली जलने के घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। गुरुवार को रसूलाबाद के बचीतजसू, सिकंदरा के हैदरपुर व जल्लापुर में किसान ने पराली में आग लगा दी। संबंधित एसडीएम के माध्यम से जांच के लिए लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं। जिले में 33 घटनाएं सामने आ चुकी है। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव का कहना है कि घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से अलग-अलग गांवों के 13 प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। किसानों पर 2,10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसमें 1,70,000 रुपये वसूल किए गए हैं। वहीं किसानों की 55 क्विंटल पराली गो आश्रय स्थल भेजी जा चुकी है।