{"_id":"684c7de62221a84d840d19fe","slug":"papa-come-quickly-save-me-saying-this-the-teenager-switched-off-her-mobile-kanpur-news-c-362-1-ka11002-125496-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो... कहकर किशोरी का मोबाइल स्विच ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो... कहकर किशोरी का मोबाइल स्विच ऑफ
विज्ञापन
कानपुर। प्लीज पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो। मुझे कोई गाड़ी में बैठाकर ले आया है, समझ नहीं आ रहा कहां पर हूं, जल्दी आओ...। रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी ठेकेदार की 17 साल की बेटी ने बुधवार शाम कॉल कर बचाने की गुहार लगाई। हालांकि इस कॉल के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित पिता ने रावतपुर थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ठेकेदार ने बताया कि कुछ साल पहले पत्नी का निधन हो गया है। बेटी और बेटा गांव में बाबा के साथ रहते थे। तीन माह पहले ही बेटी को लेकर रावतपुर में किराये के घर में रह रहे हैं। बेटी काकादेव स्थित कोचिंग में बैंक की तैयारी कर रही है। बताया कि रोजाना कोचिंग से लौटने के बाद वह घर का काम भी देखती थी। बुधवार को वह बेटी को घर पर छोड़कर जरूरी काम से गए थे। शाम करीब छह बजे बेटी का फोन आया। रोते हुए बोली, पापा मुझे बचा लो, मुझे कुछ लोग कार में जबरन बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि किस जगह पर हो तो बोली पता नहीं। उन्होंने आसपास देखने के लिए कहा कि शायद कहीं कुछ लिखा दिख जाए।
हालांकि बेटी बोली, कुछ समझ नहीं आ रहा है। इसके बाद अचानक फोन कट गया। उसके बाद से लगातार कई बार फोन मिलाया लेकिन वह स्विच ऑफ रहा। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने रावतपुर पुलिस को सूचना दी। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी ने जिस नंबर से फाेन किया है, उससे किशोरी की लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
बेटी ने दो-तीन बार किया फोन
पिता ने बताया कि शाम को करीब छह बजे बेटी ने दो- तीन बार फोन किया। उस समय वो कल्याणपुर चुंगी पर थे। वहां भीड़भाड़ अधिक होने की वजह से बेटी की काफी बात समझ में नहीं आई। बेटी ने बोला पापा बचा लो। मैं भागकर घर गया तो देखा घर पर ताला भी नहीं लगा था। सिर्फ कुंडी लगी थी। घर का सारा सामान सुरक्षित है, और पैसे भी रखे हैं। संतोष के मुताबिक बेटी को इंटर पास होने पर फोन दिलाया था। उसी से पढ़ाई करती थी।