फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panki Mandir bridge from March, Nahariya bridge will be filled with speed from April, lakhs of people will get

Kanpur: मार्च से पनकी मंदिर पुल...अप्रैल से नहरिया पुल पर भरें फर्राटा, लाखों लोगों को मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट

Wed, 28 Feb 2024 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Feb 2024 09:28 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी रेलवे लाइन पर बन रहे दोनों पुलों का काम लगभग पूरा हो चुका है। दोनों पुलों की लागत 150 करोड़ रुपये है। इनके निर्माण से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, मंदिर जाने वाले भक्तों को भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
Panki Mandir bridge from March, Nahariya bridge will be filled with speed from April, lakhs of people will get
निर्माणाधीन पनकी पॉवर हाउस पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में देर से ही सही, लेकिन पनकी रेलवे लाइन पर बन रहे दोनों ओवरब्रिज पर जल्द ही यातायात शुरू होने वाला है। पनकी धाम मंदिर मार्ग पुल मार्च में चालू हो जाएगा, तो पाॅवर हाउस के दूसरे तरफ बन रहे नहरिया पुल पर अप्रैल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।

विज्ञापन

इससे क्षेत्र और आसपास के लाखों लोगों के अलावा पनकी धाम आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। सेतु निगम ने 2021 में कालपी रोड के भाटिया तिराहे से पनकी धाम मंदिर मार्ग में निर्माणाधीन पॉवर हाउस के पास एक पुल (रेलवे ओवर ब्रिज) और पावर हाउस मार्केट के पास (नहरिया की तरफ) दूसरे पुल का निर्माण शुरू कराया था।

विज्ञापन

दोनों की लागत करीब 150 करोड़ रुपये थी। एक पुल की लंबाई करीब 700 मीटर और दूसरे की करीब 726 मीटर है। इनका निर्माण दो साल में पूरा होना था, पर पहले कोरोना काल का बहाना और बाद में अफसरों की लापरवाही से दोनों पुल अभी शुरू नहीं हो पाए। अब दोनों पुलों पर निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

पनकी पॉवर हाउस मार्केट की तरफ स्थित दूसरे पुल का कुछ काम बाकी
पनकी मंदिर मार्ग स्थित पुल का काम 95 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। इसमें रेलिंग लग रही है। पुल के दोनों तरफ के रैंप में गिट्टी बिछी है, सड़क का थोड़ा काम बाकी है। पनकी पॉवर हाउस मार्केट की तरफ स्थित दूसरे पुल का कुछ काम बाकी है। पुल के दोनों तरफ दुकानें और उनके आगे अतिक्रमण की वजह से संकरी गली की तरह सर्विसलेन नजर आई, जिसमें वाहनों को निकालने में दिक्कतें हो रही थीं।

विज्ञापन

तापमान कम होने के कारण पनकी धाम मंदिर मार्ग पुल की सड़क नहीं बनाई जा रही थी। अब तापमान बढ़ा है। सड़क बनाकर मार्च में इस पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। नहरिया की तरफ वाले पुल का भी 90 प्रतिशत निर्माण हो गया है। अप्रैल में इस पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसमें भी यातायात शुरू हो जाएगा।  -एके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

लोगों ने ये कहा...

  • 2021 से पुल का निर्माण चल रहा है, लेकिन रुक-रुक कर धीमी गति से हो रहा है। आने-जाने के दोनों रास्ते बंद हो गए हैं। अक्सर जाम लगता है। शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी।  -जान मोहम्मद, पनकी
  • धीमे निर्माण की वजह से तय समय में काम पूरा नहीं हो पाया। अफसरों को ध्यान देना चाहिए। जनता परेशान हो रही है। मार्च और अप्रैल में दोनों पुल शुरू हो जाते हैं तो अच्छा होगा।  -कमल सिंह, दुकानदार, पनकी पॉवर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed