फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandu River Swells: 16 families evacuated to safety; flood threat looms over several settlements

उफनाई पांडु नदी: 16 परिवारों को घरों से निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया,कई बस्तियों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Sat, 26 Sep 2026 09:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Pandu River Swells: 16 families evacuated to safety; flood threat looms over several settlements
प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों आई बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर नहीं पाया था कि पांडु नदी ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से गोपालनगर की आबादी स्थित मौजा जरौली में पांडु नदी का पानी घुस आया। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने 16 परिवारों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं, प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


पांडु के बढ़ते जलस्तर से गोपालनगर, बर्रा आठ की कच्ची बस्ती, मायापुरम और बिहारीपुरवा समेत आसपास के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कुछ स्थानों पर पानी पहुंचने के बाद लोग अपने सामान और जरूरी वस्तुओं को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। बीते दिनों की बाढ़ से उबर रहे परिवारों के सामने दोबारा जलभराव का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

Pandu River Swells: 16 families evacuated to safety; flood threat looms over several settlements
प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
गंगा भी बढ़ी, पांडु के उफान ने बढ़ाई चिंता
शनिवार को गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों की अपेक्षा करीब 42 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर में अभी और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। इससे गंगा और पांडु नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

बैराज में छोड़ा गया 1.60 लाख क्यूसेक पानी
गंगा बैराज के गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया कि शनिवार को बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 113.42 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम 112.60 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 1,60,250 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। शनिवार की रात आठ बजे तक शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.34 मीटर तक पहुंच गया। बताया कि नरौरा से 17,294 तथा हरिद्वार से 44,549 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed