फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandu Nagar Insurance Hospital's mismanagement raised in Lok Sabha

Kanpur News: लोकसभा में उठी पांडु नगर बीमा अस्पताल की अव्यवस्था

Wed, 13 Aug 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pandu Nagar Insurance Hospital's mismanagement raised in Lok Sabha
कानपुर। महानगर के ईएसआईसी अस्पताल की दयनीय स्थिति और अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को लोकसभा में आवाज उठाई गई। सांसद रमेश अवस्थी सदन के सामने बताया कि पांडुनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नवीनीकरण एवं विस्तार कार्य में हो रही लापरवाही और अत्यधिक विलंब पर चिंता का विषय है। कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2009 में इस अस्पताल में एक डेंटल कॉलेज तथा नवीनीकरण कार्य हेतु 254.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। वर्ष 2016 में तत्कालीन मंत्री की ओर से 312 बेड के अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई थी साथ ही शिलान्यास भी किया गया था। इसके बावजूद मंत्रालय, विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से यह अस्पताल अधूरा पड़ा है।सांसद अवस्थी ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल निर्माण की लागत दोगुनी हो चुकी है। देरी की वजह से हजारों बीमाकृत कर्मचारी व उनके परिवार अच्छी चिकित्सा सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्री से इस विषय पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि इस संबंध में एक संयुक्त समिति का गठन कर स्थानीय निरीक्षण कर इसकी संपूर्ण जांच कराई जाए जिससे ताकि कानपुर के श्रमिक वर्ग को शीघ्र ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed