{"_id":"6a8e014325f6dfc732072f31","slug":"pandit-deendayal-school-won-the-boys-category-title-in-chess-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154985-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पंडित दीनदयाल स्कूल ने शतरंज में जीता बालक वर्ग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पंडित दीनदयाल स्कूल ने शतरंज में जीता बालक वर्ग का खिताब
विज्ञापन
कानपुर। एनएलकेवीएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को अंतर विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। कक्षा छह से आठ के बालक व बालिका वर्ग के 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच स्थानों पर कब्जा जमाकर ट्रॉफी जीती।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल के राघव सिंह राजावत, अधिराज राठौर, आदित्य यादव और मुदित गुप्ता ने 4.5-4.5 अंक हासिल कर क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के अर्णव मिश्रा चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के ओम श्रीगणेश ने चार अंक हासिल कर छठवां स्थान पाया।
बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की आन्या पटेल चार अंक के साथ प्रथम और अवनी शर्मा तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। हर्षिखा रजनी देवी ग्लोबल स्कूल तीसरे और एनएलकेवीएम स्कूल की भव्या गौर तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। रजनी देवी ग्लोबल स्कूल की लक्ष्मी व राधिका क्रमश: पांचवें और छठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक यादव और प्रिंसिपल ज्ञान सिंह ने दोनों वर्गों में शीर्ष छह स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उपप्रिंसिपल प्रिया मिश्रा, चीफ ऑर्बिटर प्रशंसा वर्मा रहीं, जबकि सहायक ऑर्बिटर की भूमिका कमल खेमानी, क्रीड़ा अधीक्षक अजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।