{"_id":"606961f58ebc3e8ca836309d","slug":"panchayat-elections-case-of-code-of-conduct-filed-against-300-people-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: उन्नाव में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार सहित 300 लोगों पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: उन्नाव में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार सहित 300 लोगों पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज
Sun, 04 Apr 2021 12:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव: 300 लोगों पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने शनिवार को बिना अनुमति जनसभा की। पुलिस ने भाजपा नेता समेत दो नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता व कोविड-19 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
रिपोर्ट में दरोगा ने लगभग 100 वाहनों के काफिले के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क और सभा करने का आरोप लगाया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व एक महीने पहले प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए गए आनंद अवस्थी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
वह सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक की प्रथम सीट से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। शनिवार को उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सदर विधायक पंकज गुप्ता समेत लगभग 300 कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों के साथ सिकंदरपुर सरोसी पहुंचे और सभा की।
विज्ञापन
इस दौरान भारी वाहनों के काफिले के साथ उन्होंने जनसंपर्क भी किया। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने पर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, विनोद सेठ व 300 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुछ लोगों से मिलने के उद्देश्य से गए थे
आनंद अवस्थी ने बताया कि शनिवार को वह कुछ लोगों से सामान्य मुलाकात करने गए थे। वहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोग और पार्टी कार्यकर्ता मिलने आ गए। पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के कारण वह किसी को मना भी नहीं कर पाए। प्रशासन से अनुमति लेकर वह रविवार को क्षेत्र में लोगों से मिल रहे हैं।