फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Panchayat elections are semi-final of assembly election

विस चुनाव का सेमीफाइनल हैं पंचायत चुनाव, कोई ढील न बरती जाए: सुनील बंसल

Thu, 17 Dec 2020 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections are semi-final of assembly election
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीराम की कर्मस्थली से भाजपा के थिंक टैंक ने यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव जीतने को सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा की कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के क्षेत्रीय संगठन की नई कार्यकारिणी की गुरुवार को पहली बैठक में एलान किया गया कि पंचायत चुनाव विस चुनाव का सेमीफाइनल है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि फाइनल मुकाबले से पहले पंचायत चुनाव में कोई ढील न बरती जाए। पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएं। बैठक में हर कार्यकर्ता को अपना बूथ जीतने का मंत्र दिया गया।
विज्ञापन


दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में हुई बैठक में बंसल ने कहा कि क्षेत्रीय इकाई एक प्रकार से प्रदेश इकाई है। हम सबको 2022 के चुनाव में भाजपा को फिर से जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। उससे पहले 2021 में पंचायत चुनाव होना है, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी उतारेगी। हम सबको पंचायत चुनाव में भी भाजपा को विजयश्री दिलानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सब घर-घर जाकर पार्टी के सिद्धांतों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। अपने बूथ पर भाजपा का प्रत्याशी जीते ये भी हमारी जिम्मेदारी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हमको जीत हासिल करनी है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ही विधानसभा चुनाव की जीत निकलेगी। प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्या कुमार ने कहा कि आज हमारी सरकारें विकास का पर्याय बन चुकी हैं।

कहा कि विपक्षी हमारी जीतों से बौखला गए हैं। चुनाव के पूर्व विपक्षी दल झूठे आरोप लगाते हैं। चाहे वह असहिष्णुता का मुद्दा हो या अवार्ड वापसी गैंग का। ऐसे ही अबकी किसानों को भड़काने का प्रयास हो रहा है। हम किसान पंचायतों के माध्यम से किसानों के बीच जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर कर रहे हैं।

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को कृत संकल्पित है। नए कृषि कानून इसी दिशा में काम करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व से जो भी काम दिए जाएंगे हम शत-प्रतिशत पूरा करेंगे और भाजपा को हर मोर्चे पर जीत हासिल करा कर ही दम लेंगे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने किया।

ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, मुख लाल पाल, सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, अनीता गुप्ता, अनूप अवस्थी, अनिल यादव, अशोक जाटव, आनंद सिंह, शिव महेश दुबे, इंद्रपाल पटेल, राम किशोर साहू, पूनम द्विवेदी, जेपी अनुरागी, जयंती वर्मा, संजीव उपाध्याय, पवन प्रताप सिंह, पूनम संखवार, देवेंद्र देव गुप्ता, मोहित सोनकर, सुनील तिवारी, आनंद राजपाल, राजेश सिंह भदौरिया, मोहित पांडेय व दीप अवस्थी।

जिलेवार मंडल प्रभारी
बैठक में चित्रकूट के 11, बांदा के 16, हमीरपुर के 12, महोबा के 11 व फतेहपुर के 23 मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

कई बार अटके  मंडल प्रभारी
दो घंटे से ज्यादा देर तक चले प्र्रथम सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्याकुमार व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पांच जिलों के मंडल प्रभारियों की क्लास में जिलेवार प्रगति की आख्या मांगी तो सभी जिले के कई मंडल प्रभारी सही जवाब नहीं दे पाए। कुछ मंडल प्रभारियों को जवाब न सूझा तो चुनाव में हर हाल में दम लगाकर काम करने की बात कही। अंत में बड़े पदाधिकारियों ने मंडल प्रभारियों का हौसला बढ़ाया।

कोविड 19 का नहीं दिखा भय
उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चली बैठक में कोविड नियमों की अनदेखी की गई। भाजपा के प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और पांच जिले के मंडल प्रभारी मौजूद थे, इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि, कई पदाधिकारी सावधान रहे और मास्क के साथ दिखे, लेकिन दो गज की दूरी देखने को नहीं मिली।

प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को दिया भरोसा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह किसानों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने किसानों से कहा कि केंद्र सरकार उनके हित में कार्य कर रही है। पीएम के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। बैठक में आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचने के निर्देश दिए।

उन्होंने धर्मनगरी के कई संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया। संतों से कहा कि चित्रकूट के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर आनंद प्रताप सिंह, मुन्ना कवरिया व विश्वास द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

अखिलेश, शिवपाल के गढ़ में दांव लगाएगी भाजपा
पंचायत चुनाव को 2022 के विस चुनाव का रिहर्सल मानकर चल रही भाजपा जीत पक्की करने को हर दांवपेच आजमाएगी। पार्टी की कोर कमेटी की बैठकों में तय हुआ कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के गण वाले क्षेत्रों में भाजपा यादव जाति के लोगों को भी प्रत्याशी बनाएगी।

भाजपा प्रधानी का चुनाव भी सपा के खेमे में नहीं जाने देना चाहती है। चित्रकूट में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी का झंडा इस कदर बुलंद करना है कि विस चुनाव में विपक्षी पार्टियों के लिए कुछ भी हासिल करने को न बचे।

बंसल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतलब प्रधानी, ब्लॉक और पंचायत चुनाव में जीत हासिल की जा सके। प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्या कुमार ने नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेई की कर्म भूमि से जोड़कर इस क्षेत्र की सभी पंचायत और विधानसभा सीटों को जीतने के लिए हुंकार भरी।

संघ संग घर-घर दस्तक देंगे कार्यकर्ता
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय संगठन की बैठक में अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण कार्य को लेकर जोश देखा गया। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आरएसएस के साथ घर-घर दरवाजा खटखटाकर जन सहयोग मांगेंगे।

इससे भाजपा को गांव तक ले जाने में भी मदद मिलेगी। विपक्षियों को किसी भी मुद्दे पर हावी न होने दें। बैठक में मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का केंद्रीय टीम से समन्वय बना कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। मंडल व बूथ स्तर पर होने वाले कार्य केंद्रीय टीम की निगरानी में किए जाएंगे।

विरोधियों से सीधे मुकाबले को कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया। किसान आंदोलन को लेकर भी गंभीरता दिखी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री वाई सत्याकुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की। मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह अपने कार्य की समीक्षा भी करें। उन बूथों पर विशेष ध्यान रखा जाए, जहां पर पिछले साल भाजपा को कम वोट मिले थे। वहां पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता तैयार करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed