{"_id":"602aca1c8ebc3ee90924a7ef","slug":"panchayat-chunav-dehat-news-knp6120914140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉक प्रमुख पद रहेंगे अनारक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉक प्रमुख पद रहेंगे अनारक्षित
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में दस ब्लाक प्रमुख पदों में से चार पद अनारक्षित (सामान्य) रहेंगे। इसके अलावा दो ब्लॉक प्रमुख के पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, एक पद अनुसूचित महिला, एक अनुसूचित जाति, एक पिछड़ा वर्ग महिला, एक पिछड़ा वर्ग किया जाएगा।
अब यह देखने वाली बात है कि किस ब्लॉक को आरक्षित किया जाता है और किसे अनारक्षित, लेकिन एक बात साफ है कि जिले में कम से कम तीन महिला ब्लॉक प्रमुख होंगी। दावेदारों ने अपनी-अपनी गणित लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण ही साफ हो सका है। 12 फरवरी को शासन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित किया गया था।
सोमवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिपं अध्यक्ष पद को अनारक्षित घोषित कर दिया गया। साथ ही अधिसूचना जिला पंचायत कार्यालय सहित सभी ब्लॉकों में चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।