फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Paintings on the walls of jail leaving crime, women prisoners will get inspiration from pictures of great men

अपराध छोड़ जेल की दीवारों पर चित्रकारी से भर रहे रंग, महापुरुषों की तस्वीरों से महिला बंदियों को मिलेगी प्रेरणा

Tue, 21 Mar 2023 12:52 PM IST
शिखा पांडेय चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, हमीरपुर
चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Mar 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
Paintings on the walls of jail leaving crime, women prisoners will get inspiration from pictures of great men
डिप्टी जेलर रामरतन - फोटो : अमर उजाला
हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है... जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा... यह पंक्तियां इस समय हमीरपुर जिला जेल के एक कैदी पर सटीक बैठ रही है। भले ही वह अभी अपराध के चलते कानून की जंजीरों में जकड़ा है, लेकिन उसने अपना हुनर जेल की दीवारों पर उकेर दिया है। जिसकी सराहना हो रही है।
विज्ञापन


जिला जेल में लूट और अपहरण के मामले में सजायाफ्ता राठ निवासी कैदी किंजुल हक 25 साल की सजा काट रहा है। इन दिनों अपराध की दुनिया से इतर वह अपने हाथों के हुनर से जेल की दीवारों पर महापुरुषों के चित्र उकेर रहा है। उसने महिला बैरक को जाने वाली गैलरी में मदर टेरेसा, द्रोपदी मुर्मु, इंदिरा गांधी, किरन बेदी, सरोजनी नायडू , पं. जवाहर लाल नेहरू, चंद्रशेखर आजाद, समेत अन्य महान विभूतियों के चित्र उकेरे हैं। साथ ही उसने कई पक्षियों के चित्र बनाकर रंग भरे हैं। जिससे जेल में बंद कैदी भी उसके इस हुनर की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


आकर्षित कर रही पेंटिग
डिप्टी जेलर रामरतन के अनुसार कैदी ने बेहद कम समय में अपने हुनर को प्रदर्शित किया। दीवारों पर महान विभूतियों के चित्रों को उकेरा है जो बंदियों को आकर्षित कर रही है। अभी आर्ट गैलरी महिला बंदियों को जाने वाली बैरक में बनाया गया ताकि महिलाएं महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर अपराध की दुनिया से इतर आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सकें। इसके बाद अन्य बैरकों में भी महापुरुषों के चित्र की गैलरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार के आंकड़ों पर एक नजर
- 1050 कुल बंदियों की संख्या
- 1022 कुल पुरुष बंदियों की संख्या
- 28 महिला बंदियों की संख्या
- 04 महिला बंदियों के साथ बच्चों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed