फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Painful fire in Hardoi, The house caught fire due to the spark of the stove, two innocent child burnt to death

हरदोई में दर्दनाक अग्निकांड: चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत

Fri, 07 Apr 2023 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 09:47 AM IST
सार

Hardoi Fire Accident: हरपालपुर थाना क्षेत्र के मखाई पुरवा गांव में चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। इसमें दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। इनमें तीन साल की बच्ची और पांच साल का बच्चा शामिल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Painful fire in Hardoi, The house caught fire due to the spark of the stove, two innocent child burnt to death
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम जिंदा जल गए। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। साथ ही, दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के मखाई पुरवा गांव में झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  सूचना के बाद भी मौके पर दमकल की टीम नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मखाई पुरवा निवासी तेजराम की पत्नी शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया। उसके बाद शौच करने के लिए चली गई। वहीं, परिवार के अन्य लोग खेतों पर काम करने के लिए चले गए थे। इस दौरान घर में सिर्फ तेजराम का बेटा ज्ञानेंद्र (5) और बेटी नन्हीं (3) मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Painful fire in Hardoi, The house caught fire due to the spark of the stove, two innocent child burnt to death
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

आग देखकर मां ने मचाया शोर
अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया। इससे घर के अंदर मौजूद मासूम ज्ञानेंद्र व नन्ही की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग की लपटों को देखकर शौच करने गई मासूमों की मां ने शोर मचाया।

Painful fire in Hardoi, The house caught fire due to the spark of the stove, two innocent child burnt to death
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर भी नहीं पहुंची दमकल की टीम
इसके बाद गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। इस अग्निकांड को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दमकल विभाग पर नाराजगी जताई है।

Painful fire in Hardoi, The house caught fire due to the spark of the stove, two innocent child burnt to death
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते खाक हो गई थी झोपड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और दोनों बच्चे जिंदा जल गए। कुछ ही देर में झोपड़ी खाक हो गई। घटना की सूचना लोगों ने दमकल और पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed