फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam Attack Traders kept their shops closed expressed their protest slogans of Pakistan Murdabad raised

Pahalgam Attack: व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, जताया विरोध…पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे, ऐसा रहा असर

Thu, 24 Apr 2025 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम को श्रद्धांजलि देने के लिए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Traders kept their shops closed expressed their protest slogans of Pakistan Murdabad raised
व्यापारियों ने जताया विरोध - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। घटना को लेकर कानपुर में गम और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को शुभम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, शुभम को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। जगह–जगह पर इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में कानपुर में भी व्यापारी सड़क पर उतर गए हैं। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन

दुकानें रहीं बंद, जमकर लगे नारे
गोविंद नगर में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया है। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। साथ ही, कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की गई। वहीं, शिवाला बाजार पूरी तरह बंद रहा। मुस्लिम क्षेत्रों में बंदी का मिला जुला असर है। बेकनगंज में  रहमानी मार्केट पूरी तरह बंद है।

मिलाजुला असर देखने को मिला
किदवई नगर में 40 दुकान बाजार खुली हुई है। गोविंद नगर के व्यापारियों ने दुकान बंद रखी हैं और  चौराहे पर दो मिनट का मौन रखा। कलेक्टरगंज गल्ला मंडी में अधिकतर दुकानें खुली रहीं। जनरलगंज में भी बंदी का मिला जुला असर दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed