फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paddy procurement not done at 17 centers, center in-charge of food department went on strike

17 केंद्रों पर नहीं हुई धान खरीद, खाद्य विभाग के केंद्र प्रभारियों ने की हड़ताल

Sat, 01 Jan 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement not done at 17 centers, center in-charge of food department went on strike
झींझक मंड़ी परिसर के आरएफसी केंद्र में बंद धान खरीद। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/झींझक। धान तौल के नियमों में बदलाव और चंदौली में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई अभद्रता के विरोध में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले के 17 क्रय केंद्रों पर धान की तौल बंद हो गई है। केंद्र संचालकों ने डिप्टी आरएमओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/आफीसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को विपणन निरीक्षक व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हड़ताल पर चले गए। इससे 17 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद रही। वहीं खाद्यान्न विपणन व्यवस्था के तहत उठान भी नहीं हो सका। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि धान की खरीद में नए नियम लागू कर दिए गए हैं। इससे समस्या आ रही है।
विज्ञापन

वहीं जनपद चंदौली में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता की गई है। सरकार की दोहरी नीति और हर दिन नए आदेश से समस्याएं आ रही हैं। समस्याओं का निदान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। इधर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लवदीप सोनी ने बाद में संगठन की ओर से ज्ञापन डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। इधर झींझक क्रय केंद्र पर भी खरीद बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि धान खरीद में नित नए प्रयोगों से खरीद में समस्या हो रही है। राइस मिलों को भेजे धान में आ रही बाधाओं को समाप्त किया जाए। वहीं प्रदेश के किसी भी केंद्र पर धान के भंडारण की व्यवस्था नहीं है। ईपॉप मशीन पर केंद्र प्रभारियों का अंगूठा लगाने की व्यवस्था बंद की जाए और फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed