फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paddy businessman brutally murdered in auraiya two arrested from workplace

औरैया: धान व्यापारी की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या, सामने आया रुपये के लेनदेन का मामला

Thu, 10 Sep 2020 09:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 10 Sep 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy businessman brutally murdered in auraiya two arrested from workplace
घटना की जानकारी देता रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

औरैया सदर कोतवाली के ग्राम जौरा के पास धान व्यापारी की रुपये के लेनदेन को लेकर मिल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंककर वापस मिल आ गए। 

विज्ञापन


व्यापारी बुधवार दोपहर तीन बजे अपने घर से मिल गए थे। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात मौके पर पहुंचे एएसपी ने तलाश शुरू की। शक होने पर पुलिस ने मिल मालिक व नौकर को हिरासत में लिया तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

 
शहर के दिबियापुर रोड बाइपास निवासी कैलाश नारायण दीक्षित बुधवार दोपहर तीन बजे पास में ही स्थित कुंवर बहादुर राठौर की धान मिल में गए थे। उनका पिछले पांच साल से मिल मालिक के पास धान बेंचने के तकरीबन पचास लाख रुपये का लेनदेन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने मिल मालिक से एक प्लॉट खरीदने की बात कही थी। उन्होंने अपने पुत्र विनय दीक्षित से करीब दस लाख रुपये प्लॉट खरीदने के लिए ट्रांसफर कराए थे। उन्हीं पैसों को लेकर वो मिल गए थे। काफी देर तक जब कैलाश नारायण घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। 

फोन मिलाया तो घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर उनके पुत्र विनय दीक्षित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी ने उनकी तलाश शुरू की। शक होने पर पुलिस ने मिल मालिक कुंवर बहादुर व नौकर हाकिम को हिरासत में लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने मिल में ही कैलाश नारायण की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इसके बाद ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। शव को उन्होंने जौरा गांव के पास एक खेत में फेंक आए हैं। 


उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। दिवंगत  के पुत्र ने मिल मालिक कुंवर बहादुर, नौकर हाकिम, सुधीर शुक्ला व राजीव राठौर के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सुनीति ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed