{"_id":"672f9691ff969d94560045f5","slug":"pachnad-sangam-ghat-should-be-cleaned-in-three-days-sdm-etawa-news-c-216-1-etw1004-117760-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में पचनद संगम घाट की हो जाए साफ-सफाई: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में पचनद संगम घाट की हो जाए साफ-सफाई: एसडीएम
विज्ञापन
चकरनगर। पचनद संगम पर कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले विशाल मेले की तैयारियों का एसडीएम और सीओ ने जायजा लिया। उन्होंने मेले में स्वच्छता, बैरिकेडिंग और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए है।
क्षेत्र के ऐतिहासिक महाकालेश्वर पचनद संगम पर शनिवार को एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया व सीओ प्रेम कुमार थापा ने स्थानीय पुलिस बल के साथ पचनद संगम पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने बीडीओ रविंद्र कुमार शशि को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।
मंदिर कमेटी, ग्राम प्रधान, स्थानीय पुलिस से कहा कि स्नान घाट व सड़क पर प्रकाश की व्यवस्था का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। स्नान घाट पर बैरिकेडिंग लगाई जाए। उन्होंने गोताखोर व नाव की समुचित व्यवस्थाएं करवाने की बात कही। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक बिठौली से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
मेले में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाकालेश्वर समिति के अध्यक्ष बापू सहेल सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि 14 नवंबर से स्नान शुरू हो जाएगा, जो अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को पूरे दिन स्नान चलेगा। पांच दिन मेले का आयोजन भी होगा। संवाद