फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pachauri, Premlata and Neeraj Chaturvedi became members of the National Council

Kanpur News: पचाैरी, प्रेमलता और नीरज चतुर्वेदी बने राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

Mon, 15 Dec 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pachauri, Premlata and Neeraj Chaturvedi became members of the National Council
कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक पीयूष गोयल ने रविवार को लखनऊ में की। प्रदेश भर से राष्ट्रीय परिषद के लिए चुने गए कुल 120 सदस्यों में से 17 सदस्य कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से चुने गए हैं। इनमें कानपुर से पूर्व सांसद सत्यदेव पचाैरी, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी का नाम शामिल है।
विज्ञापन

यही सदस्य जनवरी में होने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान में हिस्सा लेंगे। लंबे समय बाद यह तीनों पार्टी नेता फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसी तरह अन्य घोषित सदस्यों में इटावा से रामशंकर कठेरिया, कमलेश कठेरिया, फतेहपुर से पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व रणवेंद्र सिंह धुन्नी, कन्नाैज से सुब्रत पाठक, बांदा से कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व संतोष गुप्ता, फर्रुखाबाद से डाॅ. रजनी सरीन, हमीरपुर से सरस्वती शरण द्विवेदी, हरदोई से पूर्णिमा वर्मा, औरैया से गीता शाक्य, हरदोई से पीके वर्मा और झांसी से संतोष सोनी शामिल हैं। इसी तरह उन्नाव से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया गया है। कानपुर देहात से कोई नाम नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed