{"_id":"5c46da88bdec22094a2c734b","slug":"p-olice-arrested-robber-of-sadhna-patel-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग के एक डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरेंडर करने की हो रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग के एक डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरेंडर करने की हो रही चर्चा
Tue, 22 Jan 2019 02:25 PM IST
Priyesh Mishra
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग के एक इनामी डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया डकैत रवींद्र बीहड़ में रहकर जरायम की दुनिया में अपना खौफ पैदा कर रहा था। हालांकि पुलिस के दावे के उलट चर्चा ये भी है कि डकैत ने सरेंडर किया है। आपको बता दें कि रवींद्र जेल में बंद शातिर डकैत नवल धोबी का साला है।
चित्रकूट जिले की सीमा से लगे मध्य प्रदेश में सतना जिले के समीप नया गांव थाना पुलिस ने सुबह कांबिंग के दौरान दस हजार के इनामी डकैत रवींद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से असलहे व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एक ओर जहां पुलिस इस कामयाबी को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है तो वहीं चर्चा है कि ये गिरफ्तारी नहीं बल्कि रवींद्र द्वारा किया गया सरेंडर है। हालांकि पुलिस के हाथ इस डकैत के लगने से कई राज खुलने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।