{"_id":"6536bc8a0b57edefd7035bb7","slug":"overbridge-will-be-built-on-central-jail-road-in-l-shape-na-news-c-12-knp1031-449827-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एल आकार में सेंट्रल जेल मार्ग पर बनाया जाएगा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एल आकार में सेंट्रल जेल मार्ग पर बनाया जाएगा ओवरब्रिज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की कवायद तेज हो गई है। ओवरब्रिज का एल आकार के नक्शे पर सहमति जता दी गई है। लेकिन कुटरा कालोनी के सरकारी आवास व सेंट्रल जेल मार्ग पर दुकान व मकान आड़े आ रहे हैं। इसको लेकर सेतु निगम में अधिकारी लोक निर्माण विभाग, राजस्व के अधिकारियों से विचार-विमर्श में लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक लोक सभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ओवरब्रिज का शिलान्यास किया जाना है।
जिला जेल चौराहे पर क्रासिंग पर दिन में ट्रेन निकलने पर कई बार जाम में लोग फंसकर परेशान होते हैं। जिला जेल सें सेंट्रल जेल मार्ग पर व बनखड़िया में रहने वाले लोगों को क्रासिंग बंद होने के कारण आवागमन में असुविधा होती है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों ने जिला जेल चौराहे पर ओवरब्रिज बनवाने के संबंध में शासन में प्रस्ताव भेजा था। लोगों की समस्या को संज्ञान में लेकर शासन ने जिला जेल चौराहा क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने को लेकर सहमति जता दी है।
बनारस सेतु निगम की टीम ने ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर कानपुर रोड व सेंट्रल जेल मार्ग पर मिट्टी के नमूने एकत्र किए। जांच में मिट्टी की गुणवत्ता पाई गई। एल आकार में ओवरब्रिज का निर्माण का नक्शा पहले बनाया गया था। चौराहा होने के कारण एल आकार को बड़ा करके कुटरा कालोनी के बने हुए भवनों से गुजारने का नक्शा मंजूर किया गया है। कानपुर रोड में सड़क के दूसरी ओर रेलवे की पटरी है। ऐसे में कुटरा कालोनी की ओर से ही ओवरब्रिज निकाला जा सकता है। इसके बाद ओवरब्रिज के दोनों ओर पांच-पांच मीटर का सर्विस मार्ग होगा।
विज्ञापन
नापजोख में कुटरा कालोनी के चार ब्लाॅक व 16 आवासों को गिरवाने के बाद ही ओवर ब्रिज व सर्विस मार्ग बन पाना संभव है। वहीं जिला जेल से सेंट्रल जेल जाने वाले मार्ग पर क्रासिंग के पास कई मकान व दुकानें भी जद में आ रही हैं।
ओवर ब्रिज का निर्माण होने पर इनका टूटना भी संभव हो सकता है। सेतु निगम के अधिकारी इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मंत्रणा कर रहे हैं। कुछ निष्कर्ष निकलने के बाद ही ओवर ब्रिज के निर्माण को हरी झंडी दी जाएगी। जनप्रतिनिधियों की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले ओवरब्रिज का लोकार्पण होना है।
सहायक अभियंता सेतु निगम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला जेल चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण में कुटरा कालोनी के आवासों व सेंट्रल जेल की ओर जाने वाले मार्ग पर दुकानें व मकान आने के कारण अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं। क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण शत प्रतिशत होगा।
मंदिर, बिजली के पोल भी किए गए चिन्हित
जिला जेल क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रखा तिराहे से कुटरा गांव के आगे तक सभी मंदिर व बिजली के पोल बनारस सेतु निगम की टीम ने चिन्हित कर लिए हैं। ओवरब्रिज के निर्माण से पहले उनको हटाने की पहल की जाएगी। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन ने पूरा खागा तैयार कर लिया है।