{"_id":"62d69dc869d5815b3f096025","slug":"outsourcing-employees-submitted-memorandum-to-cmo-in-hamirpur-demanding-salary-on-10th-of-the-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सीएमओ का सौंपा ज्ञापन, माह की दस तारीख को वेतन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सीएमओ का सौंपा ज्ञापन, माह की दस तारीख को वेतन देने की मांग
Tue, 19 Jul 2022 05:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:35 PM IST
सार
हमीरपुर जिला चिकित्सालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में माह की दस तारीख को वेतन देने, वेतनवृद्धि करने आदि की मांग रखी।
विज्ञापन
सीएमओ को ज्ञापन देते आउट सोर्सिंग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला चिकित्सालय में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि के साथ माह की दस तारीख को वेतन दिए जाने की मांग करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह कर्मचारी लंबे समय से काम करते चले आ रहे है।
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि उनको समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। न ही वेतन में बढ़ोतरी हुई है। इससे आजीविका चलाने में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इसी संदर्भ में सीएमओ से मिलकर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
साथ ही, इन कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर माह की प्रत्येक दस तारीख को वेतन दिए जाने के साथ शासन स्तर से लंबित पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि को लागू किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बृजेश सिंह, हर्ष कुमार, अंकित तिवारी, प्रदीप राजपूत, भूपेंद्र, अखिलेश, धर्मेंद्र कुमार, जगत सिंह, महेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन