फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Output machine malfunctioned, power outage in 30 villages for 12 hours

Kanpur News: आउटपुट मशीन खराब, 30 गांवों में 12 घंटे बिजली गुल

Fri, 19 Sep 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Output machine malfunctioned, power outage in 30 villages for 12 hours
बकेवर। सराय जलाल फीडर की आउटपुट मशीन खराब हो जाने से सराय जलाल फीडर के 30 गांव को 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बुधवार रात तीन बजे खराब हुई मशीन गुरुवार दोपहर बाद सवा तीन बजे ठीक हो सकी। इसके बाद सराय जलाल फीडर क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार रात बकेवर बिजलीघर ग्रामीण क्षेत्र के सराय जलाल फीडर की आउटपुट मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने से इससे 30 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह मशीन को दुरुस्त करने के लिए संबंधित कंपनी को जानकारी दी गई इसके बाद कंपनी के इंजीनियर मशीन को ठीक करने के लिए पहुंचे। मशीन के कई पुर्जे टूटे हुए थे जो मिल नहीं रहे थे। मशीन पुरानी होने के कारण फॉल्ट आ रहा है। काफी प्रयास के बाद गुरुवार दोपहर बाद सवा तीन बजे मशीन सही हो सकी। इसके बाद सराय जलाल फीडर के गांव सराय मिट्ठे, शाला, चंद्रपुर, इंगुर्री, धौरखा सहित 30 गांवों को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई बकेवर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सराय जलाल फीडर मशीन में खराबी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। मशीन ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed