{"_id":"699766cd3a15a33167073ffd","slug":"outline-prepared-to-protest-against-tet-requirement-kanpur-news-c-220-1-ka21001-138670-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेट अनिवार्यता के विरोध की तैयार हुई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेट अनिवार्यता के विरोध की तैयार हुई रूपरेखा
Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जूनियर शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अकबरपुर स्थित बीआरसी में बैठक का आयोजन किया। शासन द्वारा टेट अनिवार्य के विरोध में होने वाले आंदोलन की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत ने बताया कि प्रांतीय संगठन के निर्देश पर शिक्षक संगठन संयुक्त रूप से विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर संगठन पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बैठक कर सभी तैयारी पूरी कर ली है। कहा कि 22 फरवरी से शुरू होने वाले आंदोलन में पहले दिन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक एक्स/ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव ने कहा कि 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। जबकि 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना व प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा जाएगा। वहीं, मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में होने वाली रैली में जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ से महामंत्री आदित्य गौतम, जूनियर शिक्षक संघ से महामंत्री रामकुमार कटियार, प्रताप भानु सिंह गौर, संजय, रूपा मिश्रा, राहत अली आदि मौजूद रहे।