फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Outer police arrested the young man

कानपुर: असलहा फैक्टरी चलाने वाला स्नातक का छात्र गिरफ्तार, 12 तमंचे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद

Sun, 19 Dec 2021 06:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Dec 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Outer police arrested the young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
आउटर पुलिस ने रविवार को तमंचा फैक्टरी चलाने वाले स्नातक के छात्र को महाराजपुर महोली मोड़ के पास से धर दबोचा। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से 12 तमंचे व असलहे बनाने का उपकरण भी बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक सवार मूलरूप से रायबरेली, ऊंचाहार के उसरैना गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र शिवम कुमार मिश्रा को रोका। यह देख पीछे बैठा साथी बोरियां और बैग फेंक कर जंगलों की ओर फरार हो गया। बोरी व बैग की तलाशी ली तो उसमें 8 तमंचे 315 बोर के, एक 315 की पौनियी, 12 बोर के दो तमंचे, 315 बोर का एक अर्द्घनिर्मित तमंचा, 12 बोर की एक नाल व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में शिवम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले अचानक उन्नाव में तमंचों की मांग बढ़ गई थी। सप्लाई करने में खतरे को भांप कर उन्नाव जाकर फैक्टरी लगाने की प्लानिंग के तहत बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऊंचाहार पुलिस आरोपी के गोरखधंधे के विषय में जान गई थी। पुलिस को उनकी तलाश थी, इसलिए भी वे अपना जिला छोड़ कर उन्नाव पलायन कर रहे थे। अभियुक्त से पूछताछ कर उसके साथी और नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed