फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Other leaders in BSP are also ready to leave the party

बसपा में अभी और गिरेंगे विकेट, निष्कासन और इस्तीफे के दौर में तमाम नेता पार्टी छोड़ने को तैयार

Sat, 12 Oct 2019 04:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Other leaders in BSP are also ready to leave the party
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : गूगल
कानपुर के गोविंद नगर उपचुनाव में एकजुटता दिखाने के बजाय बहुजन समाज पार्टी के नेता भितरघात और आपसी फूट से जूझ रहे हैं। नेताओं के बीच एक दूसरे को पार्टी विरोधी साबित करने का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व जोनल इंचार्ज अनुभव चक और अब पार्टी से निकाले गए पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा व पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा खेमे के समर्थक इस्तीफा देने पर आमादा हैं।
विज्ञापन

20 दिन के भीतर महानगर में पार्टी से करीब 250 लोगों के इस्तीफे का दावा इन नेताओं ने किया है। इसी बीच शुक्रवार को पार्टी के वर्तमान मुख्य जोनल इंचार्ज जितेंद्र संखवार का एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें उनकी कथित आवाज में पार्टी के नेताओं को गालियां देते हुए सुनाया गया है।

हालांकि जितेंद्र संखवार का कहना है कि यह ऑडियो वर्ष 2014 में भी एक बार जारी हुआ था। जांच में उनकी आवाज नहीं पाई गई थी। पार्टी विरोधी लोगों ने एक बार फिर इसे हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल किया है।

वे ऐसे हथकंडों से विचलित होने वाले नहीं हैं। बावजूद इसके राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि पार्टी में इस तरह के दौर की यह शुरुआत है। पार्टी के बाहर और भीतर के खेमे सक्रिय हो गए हैं।

आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नाम पार्टी से इस्तीफा देने को तैयार हैं। कुछ और लोग पार्टी से निकाले जाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील ने भी वायरल हुए ऑडियो को पार्टी विरोधी लोगों का हथकंडा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed