UP: ओसामा ने कमरूज्जमा की कराई थी हिजबुल मुजाहिदीन में ज्वाइनिंग, कश्मीर में ट्रेनिंग देकर भेजा गया था कानपुर
Kanpur News: कमरूज्जमा को कश्मीर में ट्रेनिंग देकर मंदिर को बम से उड़ाने के लिए कानपुर भेजा गया था। एटीएस को कमरूज्जमा के मोबाइल से सिद्धि विनायक मंदिर की फोटो और वीडियो मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घंटाघर चौराहे के पास स्थित सिद्धि विनायक मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाले कमरूज्जमा को अप्रैल 2017 में कश्मीर में ओसामा बिन जावेद ने ही हिजबुल मुजाहिदीन में ज्वाइनिंग कराई थी। इसके बाद उसे कश्मीर में नौ माह तक ट्रेनिंग दी गई थी।
इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर कानपुर में बड़े बम धमाके की आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए भेजा गया था। खुफिया एजेंसियों को मिली रिपोर्ट के आधार पर 14 सितंबर 2018 को कमरूज्जमा को चकेरी से गिरफ्तार किया गया था।
कमरूज्जमा के साथी रियाज अहमद के कश्मीर के किश्तवाड़ स्थित घर पर एनआईए ने छापा मारा है। रियाज और ओसामा भी एक-दूसरे के संपर्क में थे। एटीएस ने कमरूज्जमा को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल की पड़ताल में चौंकाने पर सबूत मिले।
मंदिर में बड़ा बम धमाका करने का मिला था काम
उसमें घंटाघर चौराहे के पास स्थित सिद्धि विनायक मंदिर के वीडियो और तस्वीरें मिली थीं। पूछताछ में कमरूज्जमा ने बताया था कि गणेश चतुर्थी के मौके के पर वह मंदिर में बड़ा बम धमाका करने वाला था। उसने बताया था कि कानपुर में भेजने से पहले उसे वर्ष 2017 में कश्मीर में ट्रेनिंग दी गई।
नौ माह तक कश्मीर में दी गई थी ट्रेनिंग
साथ ही, ओसामा बिन जावेद ने हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कमांडर रियाज अहमद उर्फ हजारी से मुलाकात कराई थी। उसकी मदद से ही उसे आतंकी संगठन में ज्वाइनिंग मिल सकी थी। इसके बाद उसे नौ माह तक कश्मीर में ट्रेनिंग देने के बाद बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए कानपुर भेजा गया था।
एके 47 के साथ फोटो वायरल होने के बाद आया था रडार पर
अप्रैल 2018 कमरूज्जमा की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित एके 47 के साथ नजर आया था। इसके बाद से खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में जुट गई थीं। इसके बाद जब यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया, तो पता चला कि वह मंदिर में बम धमाका करने वाला था।