फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ordnance factory kanpur prepared mortar bomb

ओएफसी ने तैयार किया मोर्टार बम, ये है खासियत

Wed, 22 Aug 2018 04:56 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Aug 2018 04:56 PM IST
सार

- 9 अगस्त को बालासोर में किया गया परीक्षण
- 16 अगस्त को आई परीक्षण की फाइनल रिपोर्ट
- सेना ने कई हजार मोर्टार बम बनाने का दिया आर्डर

विज्ञापन
ordnance factory kanpur prepared mortar bomb
मोर्टार बम

विस्तार

आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। निर्माणी ने अब हाई एक्सप्लोसिव (एचई)  मोर्टार बम बना लिया है। 9 अगस्त को प्रूफ रेंज बालासोर, उड़ीसा में किए गए परीक्षण में यह सेना के मानकों पर खरा उतरा है। 16 अगस्त को इसकी फाइनल रिपोर्ट आ गई है। निर्माणी को कई हजार मोर्टार बनाने का आर्डर मिला है।
विज्ञापन



मोर्टार बम किसी भी छोटी बैरल के माध्यम से कहीं पर भी दागा जा सकता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सेना बॉर्डर पर करती है। मौजूदा समय में यह सबसे ज्यादा शक्तिशाली मोर्टार बम है।
विज्ञापन

ordnance factory kanpur prepared mortar bomb
मोर्टार बम
अभी सेना देसी और विदेशी प्राइवेट कंपनियों से मोर्टार बम खरीदती रही है। सूत्रों ने बताया कि निर्माणी को मोर्टार तैयार करने का बल्क प्रोडक्शन क्लीयरेंस (बीपीसी) मिल गया है। यह पहली बार है कि बोफोर्स, धनुष तोप और टी-90, टी-72 टैंक आदि के लिए बैरल बनाने वाली निर्माणी अब मोर्टार भी तैयार करेगी।

वहीं, निर्माणी को मोर्टार बम निर्माण का हजारों में आर्डर मिलने से अफसरों और कर्मचारियों में काफी उत्साह है। बताया गया कि नया काम मिलने से वर्क लोड बढ़ेगा। इसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।   

 

मोर्टार बम की खासियत

ordnance factory kanpur prepared mortar bomb
मोर्टार बम
कुल लेंथ-  680.10 एमएम
अधिकतम भार- 13.2 किलोग्राम
रेंज-  6490 मीटर
फायर करने की क्षमता-  5-6 राउंड प्रति मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed