{"_id":"5f9094268ebc3ec5ef030c4a","slug":"orders-to-provide-24-hour-electricity-where-by-elections-are-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पॉवर कारपोरेशनः जहां उपचुनाव वहां 24 घंटे बिजली देने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पॉवर कारपोरेशनः जहां उपचुनाव वहां 24 घंटे बिजली देने के आदेश
Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुहेल खान, कानपुर
सुहेल खान, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने से मतदाताओं को खुश करने की हर संभव कोशिश जारी है। चुनाव की वजह से इस क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार 24 घंटे बिजली दी जा रही है जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से गांवों में 18 घंटे और कस्बा, तहसील मुख्यालय में 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर है।
विज्ञापन
19 सितंबर से लागू है व्यवस्था
घाटमपुर तहसील क्षेत्र यूपी पॉवर कारपोरेशन के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीन आता है। कानपुर नगर में शहरी मुख्यालय क्षेत्र को बिजली केस्को देता है लेकिन घाटमपुर समेत कानपुर नगर के ग्रामीण या कस्बाई क्षेत्रों की बिजली दक्षिणांचल के जिम्मे है। यूपी पॉवर कारपोरेशन ने घाटमपुर चुनाव के मद्देनजर यहां पर 24 घंटे बिजली देने का निर्देश 19 सितंबर को जारी किया है। बिजली आपूर्ति में व्यवधान न हो, इसकी अलग से व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति में परेशानी होने पर प्राथमिकता से हल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उपचुनाव वाले आठ जिलों पर मेहरबानी
प्रदेश की जिन आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन्हें 24 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। यह आदेश यूपीपीसीएल की प्रणाली नियंत्रण (सिस्टम कंट्रोल) से जारी किया गया है। कानपुर नगर (घाटमपुर सीट), उन्नाव (बांगरमऊ सीट), रामपुर (स्वार सीट), फिरोजाबाद (टूंडला), बुलंदशहर (सदर सीट), अमरोहा (नौगावां सादात सीट), देवरिया (सदर सीट) और जौनपुर (मल्हनी सीट) के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन