{"_id":"69bcc9466d0b3719e30ce0d6","slug":"orai-youth-shot-at-while-standing-at-his-doorstep-injured-by-pellets-to-leg-police-scrutinizing-cctv-footage-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: घर के दरवाजे पर खड़े युवक पर फायरिंग, पैर में छर्रे लगने से घायल, पुलिस खंगाल रही है CCTV, आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: घर के दरवाजे पर खड़े युवक पर फायरिंग, पैर में छर्रे लगने से घायल, पुलिस खंगाल रही है CCTV, आरोपी की तलाश
Fri, 20 Mar 2026 09:44 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:44 AM IST
सार
Orai News: उरई के नया पटेल नगर में देर रात अज्ञात हमलावर ने युवक पर फायरिंग कर दी। पैर में छर्रे लगने से घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में घर के बाहर खड़े युवक पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। घटना में युवक के पैर में छर्रे लग गए, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी सोनू राजावत (32) लहचूरा गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर बृहस्पतिवार की देर रात घर लौटे थे।
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर खड़े होने के दौरान अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे उनके पैर में जा लगे। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इसके बाद में मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली उरई पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
हमलावर की पहचान के प्रयास जारी
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर हमलावर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।