फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Woman Murder After Liquor Party Body Found Semi Naked with Injury Mark Husband and Sister in Law Arrested

UP: शराब पार्टी के बाद महिला की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान; पति-ननद गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 09:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 09:06 AM IST
सार

Orai News: जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शराब पार्टी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने भाग रहे पति और उसकी बहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Orai Woman Murder After Liquor Party Body Found Semi Naked with Injury Mark Husband and Sister in Law Arrested
Orai Murder Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जनपद में जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना से पहले घर में शराब पार्टी हुई थी। इसके बाद महिला की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद महिला का पति और उसकी बहन वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

शव पर कई जगह चोटों के निशान मिले
ग्रामीणों ने जब घर के अंदर जाकर देखा, तो महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव पर कई जगह चोटों के निशान दिखाई दिए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की बर्बरता से पिटाई की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

दो लोगों को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed