{"_id":"6adaece651aa4283790758c6","slug":"orai-voting-underway-for-graduate-mlc-election-7-50-percent-turnout-recorded-by-10-am-dm-and-sp-inspected-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरई: स्नातक एमएलसी चुनाव में वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 7.50 प्रतिशत मतदान, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: स्नातक एमएलसी चुनाव में वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 7.50 प्रतिशत मतदान, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्था
Fri, 23 Oct 2026 10:43 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:43 AM IST
सार
Orai News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान में शुरुआती दो घंटे यानी सुबह 10 बजे तक 7.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
उरई में स्नातक एमएलसी चुनाव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जालौन जिले में मतदान जारी है। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक 7.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
जिले के 24 मतदान केंद्रों के अंतर्गत बनाए गए 33 मतदान स्थलों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 20,999 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
Trending Videos
पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। वहीं, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न होने देने की बात कही। चुनाव की निगरानी के लिए जिले में पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।