फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai School van hit by DCM truck veers out of control and falls into a ditch police searching for the driver

उरई हादसा: स्कूली वैन को डीसीएम ने मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 22 Oct 2026 10:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 22 Oct 2026 10:12 AM IST
सार

Orai News: कानपुर-झांसी हाईवे पर उरई के कोटरा पुल के पास स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे वैन सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे के समय वैन में चालक, शिक्षक समेत 13 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक बच्चे को उपचार के लिए उरई अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Orai School van hit by DCM truck veers out of control and falls into a ditch police searching for the driver
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में कानपुर-झांसी हाईवे पर गुरुवार सुबह कोटरा पुल के पास स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित वैन सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे के समय वैन में चालक और शिक्षक समेत 13 बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक बच्चे को चोट लगने पर उपचार के लिए उरई भेजा गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद निजी स्कूलों में बच्चों के परिवहन और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। एट थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुरु से गुरुवार सुबह करीब नौ बजे ओमनी वैन बच्चों को लेकर एट स्थित अंकुरण प्ले स्कूल जा रही थी। कोटरा पुल के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos

डीसीएम की तलाश में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वैन में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अंश नाम के बच्चे की नाक के पास चोट लगने पर उसे उपचार के लिए उरई अस्पताल भेजा गया। वैन चालक और शिक्षक को भी हल्की चोटें आने की जानकारी मिली है। पुलिस टक्कर मारने वाले डीसीएम की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed