फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Police Station In charge Murder Case Accused Female Constable Produced in Court Hearing Adjourned

थाना प्रभारी हत्याकांड: आरोपी महिला सिपाही की पेशी, डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर टली सुनवाई, अब अगली तारीख 21 मई

Fri, 15 May 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 15 May 2026 04:35 PM IST
सार

Orai News: उरई थाना प्रभारी हत्याकांड की आरोपी महिला सिपाही की पेशी के दौरान डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई 21 मई तक टल गई है। तहसील परिसर में एंटी करप्शन टीम के साथ धक्का-मुक्की की भी खबर है।

विज्ञापन
Orai Police Station In charge Murder Case Accused Female Constable Produced in Court Hearing Adjourned
थाना कोतवाली, उरई - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई के थाना परिसर में हुए चर्चित थाना प्रभारी हत्याकांड मामले में जेल में बंद महिला सिपाही की शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान आरोपी द्वारा दाखिल डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन मामले की अगली तारीख 21 मई तय कर दी गई। पेशी के बाद महिला सिपाही को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन से जिला कारागार वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को सुबह जिला कारागार से पुलिस वैन के जरिए न्यायालय लाया गया। सेशन कोर्ट में पेशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे पुनः जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि अरुण राय निवासी बी-117, आवास विकास कॉलोनी, विकास नगर विस्तार, गोरखपुर, उस समय कुठौंद थाने में तैनात थे।

विज्ञापन

महिला सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था
पांच दिसंबर 2025 की रात थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में उनके सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी माया राय ने छह दिसंबर को महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सात दिसंबर को पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही को शहर के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दस बार कोर्ट में हो चुकी है पेशी
पुलिस जांच के बाद महिला सिपाही के खिलाफ हत्या के मामले में 8 मार्च 2026 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। घटना के करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी आरोपी महिला सिपाही को अभी तक जमानत नहीं मिल सकी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जनपद न्यायाधीश न्यायालय से उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब तक इस मामले में महिला सिपाही की दस बार कोर्ट में पेशी हो चुकी है।

विज्ञापन





सिपाहियों से हुई धक्का-मुक्की
कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में मौजूद कुछ लेखपालों और कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस दौरान एंटी करप्शन टीम के सिपाहियों से धक्का-मुक्की भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़ा गया कानूनगो करीब 10 मिनट तक छूटने के प्रयास में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन टीम ने उसे काबू में कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed