{"_id":"67baaf48d1cacd4d8b070259","slug":"orai-murder-old-man-murdered-after-being-removed-from-post-of-principal-neck-cut-with-an-axe-while-doing-yoga-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai Murder: प्रधानाचार्य पद से हटाने पर वृद्ध की हत्या, योग करते समय कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai Murder: प्रधानाचार्य पद से हटाने पर वृद्ध की हत्या, योग करते समय कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, एक हिरासत में
Sun, 23 Feb 2025 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:48 AM IST
सार
Orai News: रामपुरा थाना क्षेत्र में प्रधानाचार्य पद से हटाने पर वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में योगा कर रहे वृद्ध की गांव के ही व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। भीमनगर के एक व्यक्ति को विद्यालय के प्रधानाचार्य पद से हटाने पर विवाद के चलते वृद्ध की हत्या हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलाउआ गांव निवासी विद्याराम जाटव (68) प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह योगा करने गए थे। तभी उनकी गर्दन पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि वह भीम नगर में तीन विद्यालय संचालित करते थे।
विज्ञापन
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
वर्ष 2019 में उन्होंने भीम नगर निवासी रामखिलावन को प्रधानाचार्य पद से हटाया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि रामखिलावन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विद्याराम की हत्या की है। सूचना पर पहुंचे माधौगढ़ सीओ राम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन